फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल उपमंडल के गांव रसीयावास में शुक्रवार को खेत में आग लगने से करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचें दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक फसल पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार गांव रसीयावास निवासी रामकिशन ने गांव में करीब करीब अढ़ाई एकड़ जमीन में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई थी। शुक्रवार दोपहर को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मौके से फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना के बीस मिनट बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक अढ़ाई एकड़ में से करीब दो एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार लग रहा है कि ऊपर से गुजर रहे बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण कारण आग लगी है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें किसान
बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को हाई टेंशन लाइनों, ट्रांसफार्मर के आसपास फसल को एकत्र नहीं करना चाहिए। ऐसे एरिया में गेहूं की फसल को कुछ पहले काटकर दूसरी ओर एकत्र कर देना चाहिए। अगर बिजली के तार ढीले हो तो बिजली निगम को फोन करें। अगर कहीं पर बिजली की तारों या ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग हो तो बिजली निगम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed