फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने निकाल लिए दो लाख रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने निकाल लिए दो लाख रुपये

Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने निकाल लिए दो लाख रुपये
रेवाड़ी। जिले के बावल स्थित एटीएम बूथ पर व्यक्ति का शातिर बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपए निकालने का संदेश आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता लगा जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दुल्हेड़ा खुर्द निवासी रामप्रसाद ने कहा है कि वे एक सितंबर को बावल के सर छोटूराम चौक के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम बूथ पर दस हजार रुपये निकालने के लिए गए थे। एटीएम बूथ में पहले से ही खड़े युवक ने मदद कर एटीएम से दस हजार रुपये निकाल कर रामप्रसाद को दे दिए। युवक ने खाते में बैलेंस चेक करने के बहाने से रामप्रसाद से एटीएम कार्ड ले लिया। बैलेंस चेक करने के दौरान शातिर युवक ने कार्ड बदल लिया। पैसे निकालने के बाद रामप्रसाद घर आ गए। मंगलवार को उन्हें बैंक खाते से दो लाख चार हजार रुपये निकलने का पता लगा। सारी राशि अलग-अलग जगहों से निकाली गई है। उन्होंने इसकी शिकायत बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed