फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गला रेतकर राज मिस्त्री का शव खेत में फेंका

गला रेतकर राज मिस्त्री का शव खेत में फेंका

Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गला रेतकर राज मिस्त्री का शव खेत में फेंका
गला रेतकर राज मिस्त्री का शव खेत में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दो दिन से लापता अमनगनी निवासी राज मिस्त्री का गला रेता शव वीरवार को देहलावास गांव के समीप सरसों के खेत में मिला है। पुलिस के अनुसार राज मिस्त्री की हत्या कर शव फेंका गया है। शव की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव देहलावास निवासी किसान सुरेश वीरवार सुबह अपने खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसको पास के सरसों के खेत में एक लाश नजर आयी। उसने इसकी सूचना सरपंच जिले सिंह को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के गर्दन को तेजधार हथियार से रेता गया था। उसके हाथ और शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार के निशान थे। खेत में शव मिलने की सूचना आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के जिला मुगल के गांव कुआं निवासी 35 वर्षीय रामस्वरूप के रूप में हुई। वर्तमान में वह शहर के अमन गनी में अपने परिवार के साथ रहता था। दो दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ बाजार में आया था। खरीदारी करने के बाद उसने पत्नी को घर भेज दिया। उसके बाद से वह लापता था।
विज्ञापन

------
छह माह से रह रहा था रेवाड़ी में
राजमिस्री का काम करने वाला रामस्वरूप रोजीरोटी की तलाश में रेवाड़ी शहर में अपने परिवार के साथ रहने आया था। वह अमन गनी में एक किराए के मकान में रहता था। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। दो दिन पूर्व वह अचानक लापता हो गया। हालांकि परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पाया था। इससे परिजनों का बुरा हाल था। वीरवार को उसकी हत्या की सूचना से उसकी पत्नी सुधबुध खो बैठी है। पुलिस को उसकी पत्नी के होश में आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
मृतक छत्तीसगढ़ के गांव कुआं का रहने वाला था। दो दिन से लापता था। तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

सतपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी।

पांच दिन बाद भी महिला नहीं हुई शिनाख्त
पांच दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या आठ पर स्थित ओढी गांव के निकट बंद सूटकेस में मिली महिला की लाश की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे महिला की शिनाख्त और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए, स्पेशल स्टाफ व बावल पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed