{"_id":"63f3bb2f78c099e8af0d0960","slug":"52-year-old-widow-raped-in-rewari-three-arrested-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 52 साल की विधवा से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: 52 साल की विधवा से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
Tue, 21 Feb 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:26 AM IST
सार
महिला ने अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी शहर की रहने वाली एक 52 वर्षीय विधवा को एक परिचित महिला ने अपने घर बुला लिया। घर पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को होश आने पर घटना के बारे में पता लगा। दुष्कर्म का मामला जनवरी माह का है और महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देकर शहर की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि जनवरी में उसके पास जानकार महिला आई थी। घर पर उसने आकर बताया कि एक रिश्ता है और उनके बेटे के लिए यह ठीक है। उसके काफी आग्रह के बाद वह 31 जनवरी की शाम को उसके द्वारा भेजे गए एक व्यक्ति के साथ घर पर चली गई। घर पर घनश्याम नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था। वहां पर उसे पीने के लिए चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
महिला के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया तो अपने साथ दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। कुछ देर बाद उदय नाम का व्यक्ति उसे घर छोड़ आया। अगले दिन घनश्याम का फोन आया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कई दिनों तक महिला ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
महिला ने अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।