फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बीमारी के लिए मदद को आए व्यक्ति की उपायुक्त कार्यालय में मौत

बीमारी के लिए मदद को आए व्यक्ति की उपायुक्त कार्यालय में मौत

Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बीमारी के लिए मदद को आए व्यक्ति की उपायुक्त कार्यालय में मौत
उपचार के लिए डीसी ऑफिस में मदद मांगने आए टीबी रोगी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपचार के लिए मदद मांगने आए टीबी से ग्रस्त रोगी की मौत हो गई। मृतक गांव मूंदी का रहने वाला था। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव मूंदी निवासी 45 वर्षीय भोपाल सिंह काफी समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित था। मंगलवार को सही उपचार के लिए मदद के उपायुक्त कार्यालय पहुंचा था। उपायुक्त ने उसे मदद का आश्वासन देकर लघु सचिवालय में स्थित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के पास भेज दिया। वह डीडीपीओ कार्यालय में कुर्सी पर बैठा था कि अचानक गिर पड़ा। उन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed