{"_id":"59b984a94f1c1b1d688b4619","slug":"51505330345-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में किया जमकर हंगामा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर स्थित नागरिक अस्पताल में बुधवार को करीब पांच घंटे लोगों और पुलिस का जमावड़ा लगा रहा। जाटूसाना क्षेत्र में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने जमकर बवाल काटा। नागरिक अस्पताल में मृतका पूनम के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने समझाते हुए मामला शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं विवाहिता के पति सहित पांच पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक पूनम के भाई का आरोप है कि कुछ समय पहले पुलिस को दहेज प्रताड़ना संबंधी शिकायत भी दी गई थी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने इस तरह के आरोपों को नकारें हैं।
यह है मामला :
मंगलवार शाम पुलिस को जाटूसाना में एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई केेे आश्वासन के बाद परिजनों ने मृतका का आनंद नगर में अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मुताबिक 25 वर्षीय के पूनम के दो बच्चे भी हैं।
तो बच सकती थी जान...
मृतक के भाई अनिल ने आरोप लगाया कि साल 2012 में पूनम की शादी जाटूसाना निवासी महेश के साथ हुई थी। महेश एवं उसके परिवार वाले तभी से लेकर दहेज के लिए पूनम को परेशान करते थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत तक हुई, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना नहीं रुकी। अनिल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली रोड स्थित महिला थाने में महेश एवं परिवार वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी गई थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि महिला पुलिस कार्रवाई करती तो उसकी बहन पूनम की जान बच सकती थी। आरोप यह भी है कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों को कुछ पैसे भी मायके वालों की ओर से दिए गए थे।
विज्ञापन
पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
परिजनों के हंगामे के बाद जाटूसाना पुलिस के साथ थाना शहर पुलिस भी नागरिक अस्पताल में मौजूद रही। परिजनों की शिकायत पर जाटूसाना पुलिस ने पति महेश एवं परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जाटूसाना थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिजनों की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। महिला थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत आती तो कार्रवाई जरूर की जाती है।
-गजेंद्र शर्मा, डीएसपी हेड क्वार्टर, रेवाड़ी