फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सरसों की कटाई करते समय हुई कहासुनी में श्रमिक के सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

सरसों की कटाई करते समय हुई कहासुनी में श्रमिक के सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सरसों की कटाई करते समय हुई कहासुनी में श्रमिक के सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मसानी में खेत में सरसों की कटाई करते समय दो श्रमिकों में हुई आपसी कहासुनी में एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक के सिर में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वहां मौजूद अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद खेत मालिक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव मसानी निवासी राधे श्याम ने झारखंड के छतरा जिले के गांव जबेर निवासी हाल धारूहेड़ा में रहने वाले 50 वर्षीय शंकर लाल व हेमन सहित अन्य श्रमिकों को अपने खेत में सरसों की कटाई का ठेका दिया हुआ था। बुधवार शाम को भी सभी श्रमिक खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान शंकर लाल व हेमन में कटाई को लेकर ही आपसी में कहासुनी हो गई। बातों ही बातों में झगड़ा काफी बढ़ गया। इसी दौरान हेमन ने शंकर लाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हेमंत ने शंकर के सिर पर कुल्हाड़ी मारी जिससे वह मौके पर ही गिर गया। वारदात के बाद वहां मौजूद श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर खेत मालिक राधेश्याम भी वहां पहुंच गया। कुल्हाड़ी के हमले से घायल श्रमिक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने खेत मालिक राधेश्याम की शिकायत पर हेमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश श्रमिक बाहरी
इस समय जिले में सरसों की कटाई जोरों पर है। अधिकांश खेत मालिकों ने कटाई के लिए यूपी, एमपी या फिर झारखंड के श्रमिकों को ठेका दे रखा है, लेकिन इन श्रमिकों में से अधिकांश के पास न तो आईडी कार्ड है न ही कोई अन्य पहचान पत्र। ऐसे में कोई घटना होने पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बुधवार रात को हुई वारदात में भी पुलिस को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि कटाई को लेकर दोनों श्रमिकों में आपसी विवाद हो गया था, जिससे घटना को अंजाम दिया गया।
अमित कुमार, एसएचओ धारूहेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed