{"_id":"5bad3451867a557eb34154dd","slug":"41538077777-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रोडवेज की हड़ताल से रेवाड़ी डिपो को प्रतिदिन डेढ़ लाख का हो रहा है नुकसान...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान रोडवेज की हड़ताल से रेवाड़ी डिपो को प्रतिदिन डेढ़ लाख का हो रहा है नुकसान...
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राजस्थान में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर चल रहे राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारियों के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान की बसों के हड़ताल के बीच हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन होने से नाराज कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर को जयपुर के कोटपूतली में हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो की दो बसों में तोड़फोड़ की। पलवल डिपो की ये बसें जयपुर से दिल्ली आ रही थी। हरियाणा रोडवेज की बसों में हुई तोड़फोड़ के बाद फिलहाल रेवाड़ी डिपो की तरफ से भी बसों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं दोपहर बाद राजस्थान के किसी भी शहर के लिए बसें नहीं गई हैं। राजस्थान में रोडवेज के कर्मचारी पिछले पांच दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर चले रहे हैं। इसकी वजह से राजस्थान की तमाम बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। इस दौरान हरियाणा के सभी शहरों से राजस्थान के शहरों में जाने वाली बसों का संचालन निर्बाध रूप से चल रहा था।
राज्य के लगभग हर शहर और बड़े कस्बों से जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर सहित बड़े शहरों के लिए हरियाणा की बसों का संचालन होता है। इसकी वजह से राजस्थान के कर्मचारियों की हड़ताल का कोई खास असर नहीं पड़ पाया। इसी के चलते वीरवार दोपहर को राजस्थान के कर्मचारियों ने हरियाणा रोडवेज के चालकों से अपनी बसों को लेकर नहीं आने को कहा। इसके बाद जयपुर जिले के कोटपूतली में हड़ताली कर्मचारियों ने पलवल डिपो की दो बसों में तोड़फोड़ कर डाली। बसों में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद तमाम डिपो की तरफ से सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है।
तोड़फोड़ के बाद रेवाड़ी से राजस्थान के लिए बसों का संचालन बंद
रेवाड़ी डिपो की तरफ से जयपुर के लिए 13 बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा अजमेर, पुष्कर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, झुंझनूं, सीकर सहित अन्य शहरों के लिए बसें चलाई जाती हैं। रेवाड़ी डिपो प्रबंधन ने सुबह के समय केवल तीन बसों का ही संचालन जयपुर तक किया और दोपहर में तोड़फोड़ के बाद सभी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि कोटा व अजमेर गई बसें अभी वापस नहीं आई जबकि जयपुर गई बसों का कोटपूतली की बजाय दूसरे रूटों से सुरक्षित वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन
डिपो को डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान
राजस्थान क्षेत्र में रेवाड़ी डिपो की तरफ से प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर तक बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर के बीच भी बसों का संचालन होता है। रेवाड़ी डिपो को राजस्थान से लगभग प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख रुपये की आमदनी होती है। बसों का संचालन बंद होने के कारण हरियाणा रोडवेज को भी नुकसान होगा
रेलवे की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किल
राजस्थान के लिए बसों का संचालन बंद होने से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के साथ रेलवे की परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किल बढ़ गई है। जिला से बड़ी संख्या में आवेदकों ने रेलवे की परीक्षा के लिए जयपुर अपना परीक्षा केंद्र लिया हुआ है लेकिन अब बसों का संचालन बंद होने से उनके लिए काफी मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि रोडवेज प्रबंधन ने कहा कि शुक्रवार को बसों के संचालन का प्रयास किया जाएगा।
कोटपूतली में बसों में तोड़फोड़ के बाद हमने बसों का संचालन रोक दिया है। फिलहाल वीरवार को दोपहर बाद बसें नहीं गई हैं। शुक्रवार को हालात सामान्य होते हैं तो बसों का संचालन किया जाएगा अन्यथा नहीं किया जाएगा।
-बलवंत सिंह गोदारा, महाप्रबंधक।