{"_id":"5b522e204f1c1b27618b5ee3","slug":"41532112416-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर में आए करंट से स्कूल चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने स्कूल कासे जड़ा ताला---39 से 41","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर में आए करंट से स्कूल चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने स्कूल कासे जड़ा ताला---39 से 41
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
करंट से चौकीदार की मौत ग्रामीणों, स्कूल गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। उपमंडल के खुर्मपुर गांव में वीरवार की रात राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से चौकीदार की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता एवं मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से चौकीदार की मौत हुई है। सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार गोरिया व बावल थाना प्रभारी सुरेंद्र श्योराण भी मौके पहुंचे और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ताला खोला गया।
जानकारी के अनुसार गांव खुर्मपुुर निवासी 65 वर्षीय मूलचंद गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पिछले आठ साल से चौकीदार के पद पर लगा हुआ था। वीरवार रात को करीब सात बजे वह घर से खाना खाने के बाद स्कूल में सोने के लिए गया था। रात को वह मोटर चलाने के बाद पाइप बदलने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान करंट लग गया। करंट के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे महिला सफाई कर्मचारी पहुंची तो उसने मूलचंद का शव मोटर के साथ चिपका देखा। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण चौकीदार की मौत हुई है। स्कूल को ताला जड़ने की सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार गोरिया व बावल थाना प्रभारी सुरेंद्र श्योराण भी मौके पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की मांग की थी कि मृतक को आर्थिक सहायता व एक आश्रित को नौकरी दी जाए। करीब दो घंटे बाद डीईओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक आश्रित को सरकारी नौकरी के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा तथा हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण ताला खोलने को तैयार हुए। उधर बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।