फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मामले में आरोपी गिरफ्तार

मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मामले में आरोपी गिरफ्तार
मारपीट व हवाई फायर करने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव टीकला निवासी एक व्यक्ति व उसकी पत्नी के साथ मारपीट, तलवार से हमला व हवाई फायर करने के मामले में बावल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव टीकला निवासी पृथ्वी, कृष्ण कुमार व पवन शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में टीकला निवासी विनोद कुमार ने बताया था कि उसने गांव में परचून की दुकान की है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह दुकान की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी कृष्ण, पवन व चाप सिंह अंदर घुस आए। तीनों ने उसकी पत्नी के साथ हाथापाई शुरू कर दी थी। विरोध करने पर उस पर भी डंडों व तलवार से हमला बोल दिया था। उसने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद पृथ्वी सिंह, सतीश, करण सिंह व सुखबीर भी वहां आ गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी थी। विनोद ने आरोप लगाया था कि घायल होने के बाद गांव निवासी एक युवक उसे अस्पताल लेकर आ रहा था। रास्ते में सतीश, करण व सुखबीर ने गाड़ी को रोक लिया और डंडे से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। चाप सिंह बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया और हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले के कारण रंजिश बताया जा रहा है।

बावल थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार की शाम को बावल थाना पुलिस ने पृथ्वी, कृष्ण व पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed