फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खेल देखने गए व्यक्ति के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला

खेल देखने गए व्यक्ति के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेल देखने गए व्यक्ति के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला
खेल देखने गए व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव ढाकिया में शुक्रवार की रात खेल देखने गए एक व्यक्ति के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शनिवार को जब ग्रामीणों ने घायल को खेत में पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत स्थिर बनी हुई थी। गांव ढाकिया निवासी घायल 42 वर्षीय देशराज ने बताया कि वह शुक्रवार को देरशाम गांव में साइकिल का खेल देखने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि देशराज ने उस समय शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस ने भी घायल देशराज के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गुप्तांग पर हमला करने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
गजेंद्र शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed