{"_id":"5cd080c1bdec22077f3acd57","slug":"31557168321-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। थाना क्षेत्र निवासी महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या करने वाली महिला के छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
चार मई की एक महिला का शव खेत में पड़ा देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर डहीना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त गांव नांगल निवासी 45 वर्षीय प्रेम देवी के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था। सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि 13 मार्च को बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसका बेटा प्रवीण जमीन अपने नाम कराने के लिए उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर बेटे प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया था। सोमवार को जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।