{"_id":"5bca33b0bdec2269b262e0a5","slug":"31539978160-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पार्किंग में युवक की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड पार्किंग में युवक की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड की पार्किंग में 18 अप्रैल को एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के मुख्य आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला बाससिताब राय निवासी नवीन उर्फ धांगावाला के रूप में हुई है। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। आरोपी नवीन वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था और वीरवार की रात को भेष बदलकर अपने घर आया था।
एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मोहल्ला बास सिताबराय निवासी सरजीत 18 अप्रैल की सुबह मोहल्ला गुर्जरवाड़ा से गैस का चूल्हा लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में गुर्जरवाड़ा निवासी विपुल उर्फ ठोलिया, शिवम व अन्य युवकों ने सरजीत की गोली मार कर हत्या कर दी थी। सरजीत के हत्या से गुस्साए परिवार के लोगों बस स्टैंड की पार्किंग में पहुंच गए थे तथा दूसरे पक्ष के युवक शशांक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित चांदपुर की ढाणी में पहुंच गए थे और सुनील उर्फ विक्की के घर पर भी फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ कर डाली थी। शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर नवीन, हरकेश, सुंदर व धांगा सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वीरवार की शाम को हत्या के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन के रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग किये गए हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।