{"_id":"5af1f9f34f1c1b57098b8d6b","slug":"31525807603-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए मनी ट्रांसफर एजेण्ट के साथ की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए मनी ट्रांसफर एजेण्ट के साथ की लूटपाट
Updated Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवाड़ी में मनी ट्रांसफर एजेंट से लूटपाट में शामिल विपुल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला बाससिताब राय निवासी युवक की हत्या की वारदात में गिरफ्तार विपुल उर्फ ठोलिया ने राजस्थान के भिवाड़ी में भी एक मनी ट्रांसफर एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मनी ट्रांसफर एजेंट से हुई इस लूट के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने सोमवार रात को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह खुलासा हुआ है। भिवाड़ी में 16 अप्रैल को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मनी ट्रांसफर एजेंट के साथ 7.10 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को लूट में सहयोग करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। लूट के मामले में पांच आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने लूटे गई नकदी में से दो लाख रुपये, दो बाइक व एक कार को भी बरामद कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मंगलवार को लूट में मददगार रहे दो सगे भाई ओमप्रकाश व रोहताश निवासी नंगलिया बंध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विपुल उर्फ ठोलिया भी शामिल था जिसको इस लूट में पैसे मिले थे।