फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अनाज मंडी में सरसों बचने आए किसान की जेब से उड़ाए 17 हजार रुपये----पीड़ित किसान का फोटों

अनाज मंडी में सरसों बचने आए किसान की जेब से उड़ाए 17 हजार रुपये----पीड़ित किसान का फोटों

Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों बचने आए किसान की जेब से उड़ाए 17 हजार रुपये----पीड़ित किसान का फोटों
अनाज मंडी में किसान की जेब से उड़ाए 17 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास शनिवार को सरसों बेचने आए एक किसान की जेब से चोर ने 17 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खरखड़ी निवासी किसान पूर्व सरपंच शिवनारायण शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास अपनी सरसों बेचने के लिए आया था। दोपहर करीब एक बजे वह मंडी में ही एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब में रखे करीब 17 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान ने चाय पीने के बाद जब रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी गई। सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने किसान की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed