{"_id":"60269fae8ebc3ee94a2b5171","slug":"23-year-old-woman-murdered-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में दो युवकों ने युवती का बेरहमी से गला रेता, जन्मदिन की पार्टी बनी हत्या की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में दो युवकों ने युवती का बेरहमी से गला रेता, जन्मदिन की पार्टी बनी हत्या की वजह
Fri, 12 Feb 2021 09:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
ममता भारती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के धारूहेड़ा सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहने वाली कंपनी कर्मचारी युवती की दो युवकों ने शुक्रवार सुबह पांच बजे गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यूपी के बस्ती जिला निवासी ममता भारती (23) व संत कबीर नगर जिला निवासी ममता यादव (21) गुरुग्राम के मानेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थीं।
विज्ञापन
दोनों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड में प्रथम तल पर किराए का कमरा लिया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, पहले से ही घात लगाए बैठे इसी मकान में तीसरे तल पर किराए पर रहने वाले दो युवकों ने चाकुओं से ममता भारती पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी एमपी के मोहनपुरा साकरी निवासी साहिल और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध निवासी अंकुर ने इसके साथ ही ममता यादव का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
चार दिन पहले हुई जन्मदिन की पार्टी बनी हत्या का कारण
जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले दोनों आरोपियों में से एक की जन्मदिन की पार्टी का आयोजन तीसरे तल पर किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दिन ममता भारती व आरोपियों के बीच में कहासुनी हो गई थी। तभी से लेकर रंजिश चल रही थी और आरोपियों ने शुक्रवार सुबह हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। - अमित भाटिया, डीएसपी।