{"_id":"5c8a9d5ebdec22147609dd68","slug":"21552588126-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मोटर वाहन की जाली रसीद काटते एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा मोटर वाहन की जाली रसीद काटते एक आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरटीए एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में प्रादेशिक परिवहन की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक पर वाहनों की जांच के दौरान टैक्स की फर्जी रसीद पकड़ी है। टीम ने एक चालक को काबू किया है। यह गिरोह फर्जी रसीदों के माध्यम से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि कर रहा था।
जानकारी के अनुसार प्रादेशिक परिवहन विभाग की टीम द्वारा वीरवार को हाईवे पर कसौला चौक के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक बस के टैक्स रसीद की जांच की गई तो वह फर्जी पाई गई। जबकि वाहन चालक द्वारा विभाग के पास टैक्स जमा नहीं कराया गया था। आरटीए की टीम ने आरोपी चालक को काबू कर लिया, जिसकी पहचान उत्तरप्रदेश के हापुड़ निवासी जगदीश के रूप में हुई है। वह नौरंगपुर में स्थित वर्मा ऑयल कंपनी के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर कार्यरत है। वहीं से वह टैक्स जमा कराने का कार्य करता था। आरटीए की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।उल्लेखनीय है कि आरटीए सचिव व एडीसी प्रदीप दहिया ने इससे पूर्व भी निरीक्षण के दौरान जाली रसीद पकड़कर वाहनों को इंपाउंड कराया है।