फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूट के बाद श्रमिक को पीटकर मार डाला, शव कुएं में फेंका

लूट के बाद श्रमिक को पीटकर मार डाला, शव कुएं में फेंका

Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद श्रमिक को पीटकर मार डाला, शव कुएं में फेंका
लूट के बाद श्रमिक को पीटकर मार डाला, शव कुएं में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। ट्रैक्टर में भवन निर्माण सामग्री लेकर वीरवार रात को बगथला जा रहे दो श्रमिकों को रास्ते में रोककर बदमाशों ने उनको पीटा। इस दौरान बदमाशों ने श्रमिकों के पास तीन सौ रुपये भी छीन लिए। एक श्रमिक ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि दूसरे का शव सुबह कुएं में मिला। भागकर अपनी जान बचाने वाले श्रमिक ने बदमाशों पर पीट पीटकर दूसरे श्रमिक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपियों की पिकअप बरामद कर एक को नामजद कर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गांव राजापुर निवासी 21 वर्षीय सुरेश और रामकिशन बावल खंड के गांव खेड़ी मोतला में निर्माणाधीन वाटर टैंक के कार्य में ठेकेदार के पास बतौर श्रमिक काम करते थे। वीरवार की रात को दोनों खेड़ी मोतला गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में सरिया और अन्य निर्माण सामग्री लेकर रात करीब 11 बजे बगथला गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कसौली गांव के समीप रोड पर खड़े पिकअप सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। ट्रैक्टर की चाबी लेकर बदमाश श्रमिकों की पीटाई करने लगे। इस दौरान मौका पाकर रामकिशन वहां से भागने में कामयाब हो गया जबकि बदमाश राम सिंह को युवक पीटते रहे। भागने के बाद रामकिशन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन राम सिंह की तलाश में रात करीब डेढ़ बजे घटना स्थल पर पहुंचे तो ट्रैक्टर और पिकअप वहीं थे। परिजनों ने ट्रैक्टर लेकर राम सिंह की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुएं में किसी युवक का शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस बल के साथ डीएसपी सतपाल यादव भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान राजापुर निवासी रामसिंह के रूप में हुई। कसौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक को नामजद कर दो पर मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में रामकिशन ने बताया कि आरोपियों ने उसके और राम सिंह के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके पास मौजूद तीन सौ रुपये भी छीन लिए। रामकिशन ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने हत्या के बाद बचने के लिए राम सिंह का शव कुएं में डाल दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक का नामजद करके दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
श्रमिक द्वारा लूटपाट के लिए मारपीट तथा हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल दो के खिलाफ हत्या तथा लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
- सतपाल यादव, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed