{"_id":"5b1d761c4f1c1baa6e8b72da","slug":"21528657436-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित अन्य पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। गांव कारौली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाने के प्रयास करने का आरोप लगाकर नाहड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता मीनाक्षी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका विवाह मई 2013 में कारौली गांव के सतबीर के साथ हुआ था। उसके माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। परंतु उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल के लोग आए दिन दहेज को लकर उसे परेशान करते थे। 7 जून को उसकी सास की बहन बीरी और उसकी सास ने उसे ठंडाई में कोई पदार्थ डालकर उसे पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर सास जसवंती, सास की बहन बहन बीरी और पति सतबीर ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपनी आप को कनीना के एक निजी अस्पताल में पाया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।