{"_id":"5ab2ab904f1c1b92778b6b2d","slug":"21521658768-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का गबन करने वाले पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों का गबन करने वाले पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का गबन करने वाले पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज
रेवाड़ी। गांव सुठानी के पूर्व सरपंच वेदप्रकाश पर पंचायत फंड में लाखों रुपये का गबन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। गबन के इस मामले में ग्राम सचिव की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बावल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सुठानी के पूर्व सरपंच वेदप्रकाश पर गांव में विकास कार्यों के नाम पर गबन करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद डीसी ने एडीसी से जांच कराई थी। एडीसी ने जांच के बाद बीडीपीओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बीडीपीओ ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2010 से 2015 के बीच पंचायत फंड में तत्कालीन सरपंच वेदप्रकाश ने लाखों रुपये का गबन किया था। कसौला थाना पुलिस ने पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।