फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ताले तोड़ बैंक में घुसे, तिजोरी नहीं टूटी तो लौटे चोर

ताले तोड़ बैंक में घुसे, तिजोरी नहीं टूटी तो लौटे चोर

Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ताले तोड़ बैंक में घुसे, तिजोरी नहीं टूटी तो लौटे चोर
ताले तोड़ बैंक में घुसे, तिजोरी नहीं टूटी तो लौटे चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी खोल।
गांव सीहा में बस स्टैंड के पास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर चोरों ने मंगलवार रात को बैंक में जमकर उत्पात मचाया। तिजोरी नहीं टूटने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बुधवार सुबह प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक चोरों के निशाने पर है। एक के बाद एक चोरों ने करीब आधा दर्जन बैंकों में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों तक पहुंचने में भी पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। अभी तक घटनाओं में अधिकांश में पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सीहा के स्टैंड पर स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मंगलवार रात को चोरों ने बैंक के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर बैंक में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने तिजोरी के ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं टूट सका। बैंक के अंदर का हाल देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने कई घंटे बैंक में तोड़फोड़ की है। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने बैंक के तोले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। बैंक प्रबंधक वीके रेवाड़िया ने खोला थाने को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
--------
ये हो चुकी है वारदात
-15 जनवरी 2018 को कोसली में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की गई।
- खेड़ा आलमपुर में पंजाब नेशनल बैंक में लूटपाट की गई
-25 जुलाई 2017 को गांव काकोड़िया में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी अलमारी तोड़ने का असफल प्रयास के बाद बैंक में आग लगाई।
-1 अप्रैल 2015 को गांव आसलवास के एचडीएफसी बैंक में लगी एटीएम तोड़ने का प्रयास
- 6 फरवरी 2014 को गांव मोतला कलां स्थित केंद्रीय सहकारी समिति बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास

जिले में 229 बैंक व शाखाएं
जिले में 31 बैंक है, जिनकी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 198 शाखाएं है। इन बैंकों एवं उनकी शाखाओं में सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया जाता हैै, लेकिन कहीं न कहीं सुरक्षा में छेद है। यहीं कारण है कि जिले के प्रतिष्ठित बैंकों में ने केवल सेंधमारी हुई है बल्कि लूट की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है।

-------
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को सुराग लगा लिया जाएगा। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खोल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed