फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रंजिश में ट्रेन से धक्का देकर की दोस्त की हत्या

रंजिश में ट्रेन से धक्का देकर की दोस्त की हत्या

Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में ट्रेन से धक्का देकर की दोस्त की हत्या
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दो दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-सादुलपुर रेलमार्ग पर रविवार की शाम को राजस्थान के धार्मिक स्थान पर जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उधर सोमवार को पहुंचे परिजनों ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत देकर बेटे के दोस्तों पर रंजिशन ट्रेन से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

रेलवे पुलिस ने बताया कि दिल्ली की नांगलोई स्थित अंबिका इंकलेव निहाल विहार निवासी 27 वर्षीय जीतू का शव रविवार की देर शाम को नांगल मूंदी स्टेशन के समीप मिला था। युवक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद सोमवार को उसके परिजन थाना में पहुंचे। मृतक के पिता पूर्णचंद ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत में पूर्णचंद ने बताया कि जीतू का उसउके दोस्त सुभाष व किशन सिंह के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वे जीतू से रंजिश रखने लगे। कुछ दिन बाद उसके भाई अशोक ने फिर झगड़ा होता देखा तो दोनों आरोपियों को थप्पड़ मार दिए थे। उस समय भी किशन व सुभाष ने देख लेने की धमकी दी थी। पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि रविवार को दोनों जीतू को घरवालों को बताए बगैर ही अपने साथ लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने सादुलपुर जाने वाली ट्रेन में जीतू को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि सादुलपुर रेलमार्ग पर गांव नांगल मूंदी के निकट रविवार देर शाम को युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसके शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया था। सोमवार को पहुंचे परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed