फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कराने के आरोप में मामला दर्ज

फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कराने के आरोप में मामला दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कराने के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल पुलिस ने मोहल्ला हसनपुरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात के आधार पर रास्ते की रजिस्ट्री कराने व कब्जा करने का आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला हसनपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2003 में दुकानों के लिए जमीन बेची थी। बाद में फूल सिंह ने यह जगह अपने भाई ईश्वर सिंह के नाम करा दी थी। उस समय कराई गई रजिस्ट्री के अनुसार 33 फीट लंबा व 10 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया था, जिसका नक्शा नगर पालिका बावल व तहसील में भी जमा है। शेर सिंह ने नक्शा पास कर रास्ते की तरफ छज्जा व गेट खोल लिया था। जब उन्होंने वर्ष 2011 में नक्शा पास कराने के लिए नगर पालिका में दिया तो शेर सिंह व मदनलाल ने गलत आपत्ति दर्ज करा नक्शे को पास नहीं होने दिया। जिसके बाद ईश्वर सिंह ने नगर पालिका के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायत दी थी। लोकायुक्त के आदेश के बाद नगर पालिका ने उनका नक्शा पास कर दिया। उसे खिड़की व रास्ता छोड़ने की अनुमति भी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पौने दो फीट जमीन रास्ते की ओर छोड़ दी। इसके बाद भी उसे दरवाजा व खिड़की नहीं छोड़ने दी गई। मदनलाल ने इस रास्ते को शेर सिंह को बेच दिया, जिसकी बावल तहसील में रजिस्ट्री कर दी गई। उन्होंने रजिस्ट्री होने से पहले ही तहसीलदार को सूचित कर दिया था। शिकायत में ईश्वर सिंह ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम व सीएम विंडों पर भी दी थी। नगर पालिका की जांच में भी रास्ता दिखाया गया है। ईश्वर सिंह की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने शेर सिंह व मदनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed