फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत नौ घायल---

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत नौ घायल---

Mon, 30 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत नौ घायल---
सड़क हादसों में दो की मौत, नौ लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को शहर के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि झज्जर के गांव खुड्डन निवासी विरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अर्चना, भाई मोहित और दो साल की बेटी दिव्या के साथ कार से रविवार को झज्जर की तरफ जा रहे थे। गांव खेड़ा आलमपुर के समीप सामने चल रहे एक ट्राला ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही उनकी कार ट्राला में घुस गई। हादसे में कार में सवार विरेंद्र सिंह और उनके परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो साल की मासूम दिव्या को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बिरेंद्र अपने परिवार के साथ गांव गंगायचा में स्थित एक रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे था। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत छह घायल
एक अन्य घटना में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर गांव खरखड़ा के समीप रेवाड़ी से धारूहेडा के लिए सवारियां लेकर जा रहे एक ऑटो को ट्राला ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सवारियों से भरा एक ऑटो रेवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ जा रहा था। हाईवे पर गांव खरखड़ा के समीप पीछे से आ रहे एक ट्राला ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय जोगिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मानेसर और गुरुग्राम के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया। धारूहेड़ा पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed