फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   600 मिलीग्राम

600 मिलीग्राम

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
600 मिलीग्राम
स्मैक से नशा करते छह युवक धरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेजिडेंस से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित सेक्टर-1 की मार्केट में छह युवाओं को पुलिस ने स्मैक का नशा करते हुए 600 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मार्केट में दो गाड़ियों में बैठकर जानलेवा नशा कर रहे थे। छह युवकों को इस तरह से नशा करते हुए मिलना चिंता का विषय है। पुलिस ने आरोपियों की दोनों गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया की स्पेशल टीम के इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेक्टर-1 में कुछ युवा नशा कर रहे हैं। पुलिस ने सेक्टर-3 चौकी पुलिस के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी। एक कार में दो युवा एवं दूसरी में चार युवक बैठे हुए थे। सभी छह युवक स्मैक का नशा कर रहे थे। आरोपियों की पहचान गांव धामलाका निवासी संजीव, गणपत नगर निवासी किशन, बड़ा तालाब निवासी नरेंद्र उर्फ नन्नू व सेक्टर-चार निवासी गौरव तथा दूसरी कार में सवार युवकों ने माजरीदूदा निवासी अरुण व भाकली निवासी सुनील के रूप में हुई है। एएसआइ बिरेंद्र सिंह की शिकायत पर सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed