फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला के गले से चेन तोड़ने वाली तीन महिलाओं को 5-5 साल की कैद

महिला के गले से चेन तोड़ने वाली तीन महिलाओं को 5-5 साल की कैद

Thu, 16 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
महिला के गले से चेन तोड़ने वाली तीन महिलाओं को 5-5 साल की कैद
रेवाड़ी। बस में नारनौल जा रही एक महिला के गले से तीन महिलाओं द्वारा सोने की चेन तोड़ने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने पांच साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नारनौल हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी रामरती 24 अगस्त 2018 को बस स्टैंड से बस में सवार हुई थी। भीड़ में उनके पास तीन महिलाएं भी खड़ी हुई थी। नाईवाली चौक के निकट एक महिला ने रामरती के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी, ओर इसी दौरान रामरती को पता चल गया था। एक महिला को उन्होंने बस में ही पकड़ लिया । शोर मचाने पर नजदीक खड़ी दो और महिलाओं ने बस से उतर कर भागने का प्रयास किया, परंतु यात्रियों ने उन दोनों महिलाओं को भी मौके पर ही पकड़ लिया था। सूचना मिलने के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से रामरती के गले से तोड़ी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली थी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान धारूहेड़ा के सोहना रोड निवासी आरती, रामसिंहपुरा निवासी शकुंतला व नेहरूगढ़ निवासी किरण के रूप में हुई थी। अदालत ने तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चालान पेश किया। पुलिस द्वारा अदालत के समक्ष रखे गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान के बाद तीनों महिलाओं को दोषी करा दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने बुधवार को तीनों महिलाओं को पांच-पांच साल की कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed