फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बेटे से तंग बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर दी जान

बेटे से तंग बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर दी जान

Sun, 05 May 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेटे से तंग बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर दी जान
खोल। डहीना क्षेत्र के गांव नांगल मूंदी निवासी 50 वर्षीय प्रेमलता ने शुक्रवार रात जहर खाकर जान दे दी। उसका शव क्षेत्र के गांव नांगल के पास खेत में पड़ा मिला। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसका बेटा उसे परेशान करता था। उसकी संपत्ति बेटे की बजाए बेटियों को दी जाए। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डहीना क्षेत्र के गांव नांगल-मूंदी निवासी 50 वर्षीय प्रेमलता अपने परिवार के साथ रेवाड़ी स्थित विजय नगर में रहती थी। प्रेमलता के पति की डेढ़ महीने पहले ही कैंसर की बीमारी से मौत हो गई। तभी से प्रेमलता परेशान रहने लगी। शुक्रवार शाम प्रेमलता रेवाड़ी से अपनी ससुराल नांगल आई थी। सुबह महिला का शव लोगों ने खेत में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना डहीना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पति के मौत के बाद उसका बेटा उसे परेशान करता था। जिसके मैं जीवन लीला समाप्त कर रही हूं। इतना ही नहीं महिला ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति बेटियों को मिलनी चाहिए। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी रमेशचन्द ने बताया कि महिला के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed