{"_id":"5c9fb9cbbdec22493442ea46","slug":"191553971659-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर हटाने के लिए कहा तो की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। गांव नांगल उगरा निवासी महिला ने एक दुकानदार पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार गांव नांगल उगरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर बेटी के साथ बाहर खड़ी हुई थी। पति लक्ष्मण सिंह इसी दौरान गांव मागा का माजरा से आ रहे थे। गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी परचून की दुकान के बाहर गैस सिलेंडर रखे थे। उनके पति ओमप्रकाश से गली से सिलेंडर हटाने के लिए कहा तो मारपीट करना लगा। उसने व उसकी बेटी ने बीचबचाव कर छुड़ाया। आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सिर में चोट लगने के कारण लक्ष्मण सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण रेवाड़ी से भी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जिसके बाद जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी उसका पति होश में नहीं है। महिला की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।