{"_id":"5c8d4171bdec2214154e9e2d","slug":"191552761201-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला के जेवरात व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। आश्रम एक्सप्रेस में रेवाड़ी से जयपुर जा रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में हजारों रुपये की नकदी व जेवरात थे। चोरी की घटना सात मार्च की है। महिला ने जयपुर से वापस लौटने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी नेहा बताया है कि सात मार्च को जयपुर जाने के लिए आश्रम एक्सप्रेस में सवार हुई थी। स्टेशन से रवाना होते ही ट्रेन में उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 15 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, कान की झुमकी व सोने की चेन थी। बावल पहुंचने पर उन्हें पर्स चोरी के बारे में पता लगा। जयपुर से वापस लौटने के बाद महिला ने चोरी की शिकायत जीआरपी को दी। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।