{"_id":"5b0c56dd4f1c1bf36e8b50ea","slug":"191527535325-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई लेकर लौट रही नाबालिग के अपहरण का प्रयास, शौर मचाने पर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाई लेकर लौट रही नाबालिग के अपहरण का प्रयास, शौर मचाने पर भागे बदमाश
Updated Tue, 29 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने दवा लेकर लौट रही नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग का रविवार को बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो बाइक सवार भाग निकले।
पुलिस ने पीड़िता के भतीजे की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी नाबालिग मौसी के हाथ में कई दिनों से चोट लगी हुई थी जिसका नांगल पठानी गांव में इलाज चल रहा है। रविवार को दोपहर करीब साढे़ तीन बजे वह मौसी के साथ दवा लेकर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में बोहतवास भोंदू निवासी विजय व शुभराम व दो अन्य युवक बाइक पर सवार होकर आए तथा उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने मौसी को जबरन उठाकर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इसका उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शो सुनकर आसपास के लोग आ गए जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के भतीजे की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।