फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तर

गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तर

Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तर
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अदालत परिसर में गांजा पत्ती बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पत्ती उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी दबोच। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सेक्टर तीन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रियंका ने बताया कि वीरवार शाम को गांव मसीत निवासी बिरेंद्र नाम के युवक को अदालत परिसर में जांच के दौरान गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह पत्ती किसी ने उपलब्ध कराई है। वह केवल रात को ही यह सामान बेचता है। इसके बाद पुलिस टीम ने रात को उसको उसके द्वारा बताए गए स्थान पर लेकर गई। वह पुलिस टीम को धारूहेडा चुंगी निवासी देशराज उर्फ देशा के पास से लेकर गया। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस बिरेंद्र को देशराज से और गांजा पत्ती मंगाने को कहा जिसके बाद बिरेंद्र ने गांजा पत्ती मंगाई। जैसे ही देशराज गांजा पत्ती देने लगा पुलिस ने मौके पर रेड करके देशराज को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed