{"_id":"5b77242b42c7924650408543","slug":"181534534699-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों को पिकअप में लादने का विरोध किया तो कंपनी कर्मचारी को पीट लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायों को पिकअप में लादने का विरोध किया तो कंपनी कर्मचारी को पीट लूटी बाइक
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायों को पिकअप में लादने का विरोध किया तो कंपनी कर्मचारी को पीट लूटी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राव तुलाराम विहार कॉलोनी में गायों को तस्करी के लिए पिकपअ में लादकर ले जा रहे मेव गिरोह के सदस्यों को टोकना एक कंपनी के कर्मचारी को भारी पड़ गया। मेव गिरोह के बदमाशों ने न केवल कर्मचारी की पिटाई की वरन गायों के साथ उसकी बाइक भी लूटकर ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव डालियाकी निवासी रूबल मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। वीरवार रात को वह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गोपाल देव चौक के समीप राव तुलाराम विहार की गली नंबर 11 व 13 के बीच में मेव गिरोह के बदमाश सड़क किनारे बैठी गायों को पिकअप में लाद रहे थे। रूबल ने जब मेव गिरोह के सदस्यों का गायों को ले जाने का विरोध किया तो गो तस्करों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। रूबल सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद तस्कर गायों के साथ उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रूबल ने पुलिस को दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर शहर में चारों तरफ नाकेबंदी भी कराई लेकिन तस्करों का कोई सुराग नहीं लगा।
गो-तस्करों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। - पवन कुमार, एसएचओ थाना रामपुरा