फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो पेटी अवैध शराब सति एक काबू

दो पेटी अवैध शराब सति एक काबू

Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
दो पेटी अवैध शराब सति एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने शनिवार रात को एक पिकअप से दो सौ पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक को भी मौके पर ही काबू कर लिया जिसकी की पहचान जांटी निवासी दिनेश के रूप में हुई है।जानकारी देते हुए जांचकर्ता प्रधान सिपाही बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को गोकलगढ़ से रामगढ़ के रास्ते भिवाड़ी की ओर एक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने पटौदी टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान गोकलगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। इसी दौरान चालक ने गाडी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया। पिकअप में 200 पेटी देसी शराब भरी हुई थी। चालक शराब से संबंधित कोई भी कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी व शराब को जब्त कर लिया तथा आरोपी चालक दिनेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed