{"_id":"5af49d064f1c1b58098b8ef5","slug":"181525980422-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना कर्मी के बैग से उड़ाई नकदी व 20 तोला सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायुसेना कर्मी के बैग से उड़ाई नकदी व 20 तोला सोना
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना कर्मी के बैग से उड़ाई नकदी और 20 तोला सोना
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बस स्टैंड से दिल्ली की बस में सवार वायुसेना के कर्मचारी के बैग को काटकर चोर ने उसमें से 20 तोला सोना और 20 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना पांच मई की है। पीड़ित कर्मचारी ने वीरवार शाम को आकर पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कोसली के कारोली गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह पांच मई को अपने परिवार के साथ रेवाड़ी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए बस में सवार हुआ था। उसकी ड्यूटी इस समय उत्तर प्रदेश में लगी हुई है। वहां पहुंचने के बाद जब बैग को संभाला तो उसमें सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।