फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एएसआई सस्पेंड

एएसआई सस्पेंड

Sat, 10 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एएसआई सस्पेंड
अभद्रता करने पर एएसआई सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर माडल टाउन पुलिस थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक को अभद्र व्यवहार करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जिले में 15 दिन के दौरान तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। हरियाणा पुलिस के अधिकारी अपने जवानों को शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार और बेहतर तालमेल के आदेश दे रहे हैं, जबकि रेवाड़ी के पुलिस में इसके उलट हो रहा है। मॉडल टाउन थाने में तैनात एक एएसआई को शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता करना भारी पड़ गया। पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। एसपी संगीता कालिया ने एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने कुछ दिन मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी थी। शिकायत की जांच एएसआई प्रमानंद कर रहे थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर एएसआई अपना आपा खो बैठे और शिकायतकर्ता के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। तीन दिन पहले पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी संगीता कालिया को दी। एसपी ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर एएसआई प्रमानंद को सस्पेंड करने का आर्डर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed