फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, लोगों ने लगाया जाम

बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 10 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, लोगों ने लगाया जाम
बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली गांव में वाल्मीकि बस्ती के समीप मंगलवार को बाइक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार गांव कोसली में रेवाड़ी को लाने वाले रास्ते पर वाल्मीकि बस्ती के पास रोड को पार कर रहे बच्चे को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो वर्षीय पप्पू घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन रुक गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने भी लोगों को समझाया। उधर, कोसली थाने के एएसआई रामचंद्र ने कहा कि सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed