फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूट की साजिश रचते छह बदमाश गिरफ्तार,कई मामलों का हुआ खुलासा

लूट की साजिश रचते छह बदमाश गिरफ्तार,कई मामलों का हुआ खुलासा

Tue, 09 Apr 2019 01:13 AM IST
gaurav jain gaurav jain
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
लूट की साजिश रचते छह बदमाश गिरफ्तार,कई मामलों का हुआ खुलासा

विज्ञापन
रेवाड़ह। सीआईए धारूहेड़ा ने नंदरामपुर बास रोड पर रविवार देर रात लूटपाट की साजिश रचते छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा निवासी दीपक उर्फ दुधिया, पंकज उर्फ गोलू, रवि उर्फ जॉनी, सोनू उर्फ बड़ा पनवाड़ी, जीतू उर्फ तेली व शिव नगर निवासी ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लोहे की रॉड व एक देशी कट्टा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम, धारूहेड़ा में आधा दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जानकारी अनुसार धारूहेड़ा सीआईए को सूचना मिली कि साहबी पुल के निकट रेवाड़ी से जयपुर की ओर जाने वाले टी- प्वाइंट पर कुछ युवक राहगीरों की लूटपाट करने की फिराक में बैठे है। एसआई विनोद कुमार, एएसआई चंद्रशेखर, एएसआई इकबाल, अमित कुमार, सिपाही विकास व अशोक की टीम गठित ने मौके पर दबिश दी और बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भागने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने आरोपियों के पास एक देशी कट्टा व तीन लोहे की रॉड व डंडे बरामद किए है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की साजिश रचने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed