फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला ने लगाया व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

महिला ने लगाया व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र के सेक्टर निवासी एक महिला की शिकायत पर गुरुग्राम जिला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोपी पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने तथा वायरल करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि जिला गुरुगाम के गांव लाखुवास निवासी गजेंद्र से वर्ष 2012 में जान पहचान हुई थी। गजेंद्र का उसके घर भी आना-जाना था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 29 जनवरी को आरोपी उसके घर पर आया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी के बताया तो वह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर देगा तथा उसके पति के पास भी भेज देगा। आरोपी ब्लैकमेल कर उससे जेवरात व नकदी भी ले चुका है। चार फरवरी को आरोपी फिर से उसे घर आया तथा दुष्कर्म किया। महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच की रही है। जल्द ही आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।
पपीता, जांच अधिकारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed