फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गोदाम से परचून का सामान चोरी करने वाले दोनो आरोपी काबू

गोदाम से परचून का सामान चोरी करने वाले दोनो आरोपी काबू

Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोदाम से परचून का सामान चोरी करने वाले दोनो आरोपी काबू
नौकरी नहीं देने पर युवक ने साथी संग की थी परचून के गोदाम में चोरी
विज्ञापन

-चार जनवरी को गोदाम मालिक ने दर्ज कराई थी शिकायत, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गोदाम मालिक द्वारा नौकरी पर रखने से इनकार करने पर आरोपी ने साथी के साथ मिलकर गोदाम में रखे परचून के सामान पर हाथ साफ करने वाले दोनों आरोपियों को माडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिला गांव बसई निवासी कुलदीप व खेतडी थाना क्षेत्र के गांव साफेरा निवासी विजय के रूप में हुई है। आरोपी विजय हाल किराये का मकान लेकर उत्तमनगर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी विजय के घर से चोरी किया हुआ परचून का सामान भी बरामद कर लिया है।

एएसआई सतबीर ने बताया कि गोदाम मालिक शांति लोक निवासी संजय ने चार फरवरी को उत्तम नगर स्थित गोदाम में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी कुलदीप ने गोदाम मालिक संजय के पास दो ढाई साल तक नौकरी की है, लेकिन करीब दो माह पहले उसे नौकरी से हटा दिया था। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी फिर से नौकरी के लिए गोदाम मालिक संजय के पास आया था। संजय ने आरोपी को नौकरी पर रखने से इंकार कर दिया। नौकरी नही देने पर आरोपी कुलदीप ने उतम नगर मे किराये पर रह रहे विजय के साथ पहले शराब पी और बाद में संजय को सबक सिखाने के लिए गोदाम में रखे परचून के सामान में से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed