{"_id":"5c48be0cbdec2217f55873a2","slug":"171548271116-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे के बल पर सड़क पर बैठी गायों को पिकअप में डाल ले गए तस्कर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कट्टे के बल पर सड़क पर बैठी गायों को पिकअप में डाल ले गए तस्कर...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी पशु तस्करों और चोरों ने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात को शहर के मोहल्ला सैदय सराय से एक पिकअप वाहन में सवार होकर करीब आठ बदमाश कट्टे के बल पर गली में बैठी दो गायों को उठाकर ले गए। हालांकि इस दौरान मोहल्ले के लोगों की आंख खुल गई तो उन्होंने विरोध किया। बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मोहल्ला सैयद सराय निवासी सुनील कुमार, विशाल सिंह, ओमप्रकाश सहित अन्य ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी तरह उनके मोहल्ले में एक पिकअप आई थी। इसमें काफी संख्या में लोग सवार थे। जैसे ही वे पिकअप से उतरे तो उस समय भी मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनको देख लिया था। इसके बाद वे फरार हो गए थे। इसके बाद मंगलवार की रात को करीब साढ़े 12 बजे एक बार फिर पिकअप सवार बदमाश दोबारा पहुंचे। उनकी संख्या करीब आठ थी। उन्होंने जो पिकअप वाहन लिया हुआ था उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने सड़कों पर बैठी गायों को पकड़ने का प्रयास किया तो गायें गलियों में दौड़ने लगी। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जाग गए। इस दौरान लोगों ने घरों के अंदर ही रहकर जब उनको ललकारा तो बदमाशों ने सीधे चेतावनी दी कि बाहर आए तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया तो बदमाश कट्टे लहराकर दो गायों को पिकअप में डाल लिया और सरकुलर रोड की तरफ फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने कंट्रोल रूम में पुलिस को भी मामले की सूचना दी लेकिन वहां से जल्द पुलिस कर्मियों को भेजने की बात कही गई और जब बदमाश फरार हो गए तब भी लोगों ने फोन किया तो तब भी पुलिस नहीं आई। पुलिस की सुस्ती का आलम यह है था कि सुबह भी घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी लेने तक नहीं आई केवल रात को इतना कहा गया कि नाकाबंदी कराई हुई है लेकिन गो-तस्करों का कोई सुराग नहीं लगा है। उल्लेखनीय है कि शहर में बेसहारा गोवंश रात को भी सड़कों पर बैठा रहता है। इसके लिए पहले गो-तस्कर रेकी करते हैं। उसके बाद इन गायों को उठाकर ले जाते हैं।
कोट
शहर में हम नियमित रूप से गश्त करते हैं और इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है। यदि लोगों द्वारा शिकायत दी जाती है तो हम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करेंगे।