फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   घर से नकदी व मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

घर से नकदी व मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
घर से नकदी व मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
घर से नकदी व मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। निकटवर्ती गांव गोकलगढ़ स्थित एक घर से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी हितेश व जयवीर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गांव गोकलगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि शनिवार तड़के चार बजे आहट सुन कर उसकी नींद टूट गई थी। इसी दौरान उसने सीढ़ियों से कोई व्यक्ति बाहर की ओर जाता दिखाई दिया। जब वह कमरे में पहुंची तो बेड की दराज में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल गायब था। जो घटना बारे सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई और मौके का मुआयना करने के बाद महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी। बुधवार की रात वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed