फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डीसी और एसपी ने मतगणना केन्द्रों का किया निरीक्षण

डीसी और एसपी ने मतगणना केन्द्रों का किया निरीक्षण

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
डीसी  और एसपी ने  मतगणना केन्द्रों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी और जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में बनाए गए डबल लॉक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। डीसी और एसपी ने यहां रखी गई गार्ड चेकबुक पर अपने-अपनेे हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन

जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में कोसली विधानसभा क्षेत्र का डबल लॉक स्ट्रांग रूम और राजकीय महिला महाविद्यालय में रेवाड़ी व बावल विधानसभा का डबल लॉक स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने 23 मई को होने वाली मतगणना को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारी समय समय पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे। किसी की लापरवाही मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी। इस अवसर पर बावल विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एडीसी प्रदीप दहिया, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की एआरओ एवं एसडीएम रेवाड़ी अलका चौधरी तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम कोसली अमरदीप जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed