फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अमानत में खयानत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, रिमांड--

अमानत में खयानत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, रिमांड--

Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमानत में खयानत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, रिमांड--
कंप्यूटर पार्ट्स और ड्राई फ्रूट्स के साथ लापता चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मुंबई से कंप्यूटर पार्ट्स और ड्राई फ्रूट्स लेकर दिल्ली जाते समय रास्ते से लापता चालक को धारूहेड़ा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जाटेरी निवासी साहरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुधवार को अदालत से रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीआरसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो सप्ताह पूर्व राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जाटेरी निवासी साहरुण मुंबई से कंप्यूटर पार्ट्स और ड्राई फ्रूट्स से भरा ट्रक लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जब वह दिल्ली समय पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उस समय उसका कहीं भी पता नहीं लग पाया। चालक का मोबाइल भी बंद आ रहा था। धारूहेड़ा पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर चालक साहरूण के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। धारूहेड़ा साइबर सेल में कार्यरत सिपाही विजय कुमार की मदद से मंगलवार रात को पुलिस ने आरोपी तक पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर उसको तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed