फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गोकलगढ़ निवासी 55 वर्षीय मेहरचंद 31 दिसंबर की रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। गांव के बस स्टाप पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसको अन्यत्र रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग की बुधवार रात को मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed