{"_id":"59d91d1c4f1c1ba7678b48a4","slug":"151507400988-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पीएचडी मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी पीएचडी मामले
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डिग्री मामले में प्राध्यापक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पीएचडी की फर्जी डिग्री देने के चर्चित मामले में भाड़ावास चौकी पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एक वर्ष पूर्व यह मामला काफी चर्चित रहा था तथा पूर्व विधायक एवं अहीर कालेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन यादुवेंद्र सिंह की शिकायत पर भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने प्राध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने से पहले लोकल कमेटी गठित कर प्रबंधन द्वारा जांच भी कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार अहीर कालेज के पांच प्रोफेसर व अन्य कर्मचारियों ने डॉ. गजेंद्र सिंह पर फर्जी डिग्री देने के आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि दक्षिण भारत के एक विश्वविद्यालय के नाम से लोगों को फर्जी डिग्री दी जा रही है। घर बैठे डिग्री दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल किए गए। कालेज प्रबंधन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई थी। जांच में फर्जी डिग्री दिलाए जाने के आरोप सही पाए जाने के बाद चेययमैन राव यादुवेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।