फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आरोपी पक्ष ने कहा झूठे आरोप

आरोपी पक्ष ने कहा झूठे आरोप

Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप का केस, परिजनों ने आरोपों को बताया झूठा
विज्ञापन

रेवाड़ी की महिला ने फरीदाबाद में तैनात सिपाही पर लगाया घर में घुसकर रेप करने का आरोप, आरोपी के पिता ने न्याय न मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कई दिनों तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही पीड़िता बुधवार को उच्चाधिकारियों से मिली थी। उच्चाधिकारी से मिले आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया है, बुधवार रात पीड़िता का मेडिकल कराया गया। वहीं मामले में गुरुवार को आरोपी पुलिसकर्मी के परिजन एसपी से मिले, उन्होंने महिला को जालसाज बताते हुए आरोपों को झूठा बताया है। वहीं आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मी के पिता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
जानकारी मुताबिक गांव मसीत का रहने वाला दीपक उर्फ ज्योति हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही है और हाल में उसकी तैनाती फरीदाबाद में है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह पुलिसकर्मी दीपक को पहले से जानती थी। 16 मई को दीपक उर्फ ज्योति उसके घर आया था और दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद से वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

----------
कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा ऐंठे पैसे
उधर पुलिसकर्मी दीपक उर्फ ज्योति पर लगे आरोप के बाद दीपक के परिजन गुरुवार को एसपी से मिलकर आरोपों को झूठा बताया। सिपाही के पिता ने एसपी को बताया कि महिला की तीन शादियां हुई हैं और तीनों बार तलाक भी हो चुका है। यही नहीं आरोप लगाने वाली महिला कई लोगों पर दुष्कर्म या चोरी का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ चुकी है। इससे पहले भी बेटे के ही खिलाफ अप्रैल महीने में शिकायत दी थी और पैसे देने पर चार दिन बाद शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जांच की जा रही है : जांचकर्ता
आरोपी दीपक उर्फ ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा। -ऊषा रानी, जांचकर्ता, महिला पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed