फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब पीकर आए बड़े भाई को चारपाई के पाए से पीटा, मौत

शराब पीकर आए बड़े भाई को चारपाई के पाए से पीटा, मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर आए बड़े भाई को चारपाई के  पाए से पीटा, मौत
शराब पीकर आए बड़े भाई को चारपाई के पाए से पीटा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निखरी में बड़े भाई की शराब की लत से परेशान छोटे ने उसके सिर पर चारपाई के पाए से कई वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को हुए झगड़े के बाद घायल को दिल्ली ले जाया गया। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल दौरान लिए बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव निखरी निवासी सुखबीर सिंह अविवाहित था। वह अपनी मां के पास रहता था। उसका छोटा भाई अमर सिंह भी उसके साथ स्थित मकान में परिवार सहित रहता था। पुलिस ने बताया बड़े भाई सुखबीर को शराब की लत थी। वह शराब पीकर अकसर अमर सिंह से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी जब सुखबीर शराब पीकर आया तो छोटे भाई अमर सिंह के साथ झगड़ा हो गया। अमर सिंह ने उसको शराब पीकर नहीं आने की नसीहत दी। इसके बाद दोनों भाइयों में झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान गुस्से में आए अमर सिंह ने चारपाई का पाया निकालकर सुखबीर सिंह से मारपीट शुरू कर दी। सुखबीर सिंह के सिर में चोट लग गई। परिजनों ने घायल सुखबीर सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की जरूरत बताई। सूचना मिलने के बाद पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सुखबीर के बयान लिए। इसमें उसने अपने छोटे भाई अमर सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां वीरवार दोपहर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कोट
सुखबीर द्वारा अधिक शराब पीने के कारण मंगलवार को दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में सुखबीर को चोट लगी थी। इसके बाद वीरवार को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई अमर सिंह के खिलाफ इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-जगदेव सिंह, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed