{"_id":"5b2fdf964f1c1b264d8b83e1","slug":"141529864086-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑटो पलटा चार यात्री घायल एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ऑटो पलटा चार यात्री घायल एक गंभीर
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऑटो पलटा, चार यात्री घायल एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर जैन स्कूल के समीप बीती रात एक ऑटो के पलट जाने के कारण उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक यात्री गंभीर घायल हो गया जबकि तीन को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक भी मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर शहर की जनता कॉलोनी निवासी अजय चौधरी ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आ रहा था। चालक बेहद लापरवाही और तेज गति से ऑटो चला रहा था। इस कारण ऑटो जैन स्कूल के समीप पलट गया। इसमें उस सहित अन्य तीन यात्रियों को भी चोट आई हैं।