फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नहीं है सुरक्षित

नहीं है सुरक्षित

Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नहीं है सुरक्षित
देसी छोड़ नामी कंपनी के नमक के कट्टे ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। कुंड स्थित एक दुकान के बाहर से चोर शुक्रवार रात नमक के छह कट्टे चोरी कर ले गए। खास बात यह रही कि चोरी नामी कंपनी के नमक के कट्टे चोरी कर ले गए जबकि वहीं रखे नमक के 30 कट्टे छोड़ गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित कुंड बस स्टैंड पर खोल ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन सरस चंद्रहास परचून की दुकान चलाते हैं। रात को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह दुकान आने पर दुकान के बाहर नमक के कट्टे कम थे। उसने कुंड पुलिस को घटना की सूचना दी। चंद्रहास ने बताया कि पूरी घटना समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात 12.25 बजे एक कार उसकी दुकान के आगे आकर रुकी। उसमें से तीन युवक बाहर आए। उन्होंने दुकान के आगे रखे 6 नमक के कट्टे अपनी गाड़ी में डाले और निकल गए। उन्होंने बताया कि चोर नामी कंपनी के ही नमक के कट्टे ले गए, अन्य कट्टे नहीं। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि दो महीने पहले भी अज्ञात चोर उसकी दुकान से खाने-पीने की वस्तुएं चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed