फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले की कड़ी सुरक्षा में पेशी

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले की कड़ी सुरक्षा में पेशी

Sun, 17 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले की कड़ी सुरक्षा में पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर के एक बड़े ज्वैलर्स से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी डॉक्टर गैंग के सरगना कुलदीप उर्फ डॉक्टर को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कोर्ट में आने वाले लोगों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया। उल्लेखनीय है कि 13 मई 2015 को शहर के नामी ज्वैलर्स को फोन कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर समय बताकर अंजाम भुगतने की बात कही गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद बदमाश तय समय अनुसार ही दो बाइक पर सवार होकर आए और शोरूम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। एक बदमाश को गोली लगने से वह मौके पर ही पकड़ा गया था। जबकि दो को बाद में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed